TOP BANNER
Sponsored

मवेशी लोड 2 पिकअप वाहन को पुलिस ने पकड़ा, 17 मवेशी बरामद

गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई गावां : थाना पुलिस ने अवैध रूप से मवेशी को लेकर जा रहे दो पिकअप वाहन को जब्त किया है. दोनों पिकअप वाहन में अवैध ढ़ंग 17 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 16, 2022 Oct 16 43 Views
Share

गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई

गावां : थाना पुलिस ने अवैध रूप से मवेशी को लेकर जा रहे दो पिकअप वाहन को जब्त किया है. दोनों पिकअप वाहन में अवैध ढ़ंग 17 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो और गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार सक्रिय हुए और थाना इलाके के अमतारो पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के क्रम में ही पुलिस के द्वारा 2 पिकअप वाहन को कब्जे में लिया गया. जिसमें 17 मवेशियों को ले जाया जा रहा था. इस दौरान मवेशियों को लेकर कोई वैध कागज प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसके बाद पुलिस ने पिकअप चला रहे चालक, उपचालक और अन्य को हिरासत में ले लिया.

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. शुरूआती पूछताछ में हिरासत में लिए गये लोगों ने बताया कि मवेशियों को बिहार राज्य के आरा जिले से लाया जा रहा था और इन्हें बोकारो और धनबाद पहुंचाना था. इस मामले में पुलिस जांच कर आगे कार्रवाई की बात कह रही है.


 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories