AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हाईटेंशन बिजली तार गिरने से मची तबाही, उपकरण जले, लगी आग

सरिया(गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी गांव के मंझलाडीह में शनिवार दोपहर हाईटेंशन बिजली तार गिरने से तबाही मच गई। इलाके के लगभग 50 से 55 घरों के मीटर समेत अन्य बिजली उपकरण जलकर खाक हो गए। घटना से पूरे गांव में अफ़रातफ़री का माहौल हो गया। पुआल में लगी आग इस घटना से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया(गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी गांव के मंझलाडीह में शनिवार दोपहर हाईटेंशन बिजली तार गिरने से तबाही मच गई। इलाके के लगभग 50 से 55 घरों के मीटर समेत अन्य बिजली उपकरण जलकर खाक हो गए। घटना से पूरे गांव में अफ़रातफ़री का माहौल हो गया।

पुआल में लगी आग

इस घटना से न सिर्फ बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा बल्कि इससे मनोज ठाकुर के पुआल में आग लग गई। मौके पर अशोक ठाकुर, संजय रजक, सज्जाद आलम, विजय रजक, पिंटू रजक आदि ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया।

 

बिजली उपकरण बर्बाद

मामले की सूचना फौरन बिजली विभाग को दी गई। जिसके बाद बिजली बंद हुआ। घटना में सहदेव रजक को भी हल्का झटका लगा है। हालांकि वर्तमान में वह स्वस्थ है। ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार का तार टूट कर 440 वोल्ट तार पर अटक गया जिस कारण से उनके घर के कई बिजली उपकरण बर्बाद होगए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ग्रामीणों ने की क्षतिपूर्ति की मांग

इस घटना में मनोज ठाकुर, सहदेव रजक, विजय रजक, अशोक रजक, बद्री रजक, भूदेव रजक, संजय रजक, सुनील रजक, रंजीत रजक समेत दर्जनों लोगों का नुकसान हुआ है। हादसे की जानकारी के बाद पंचायत के मुखिया मनोहर यादव पहुंचे और विभाग व प्रशासन को मामले की सूचना दी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories