TOP BANNER
Sponsored

युवक की नृशंस हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

गिरिडीह : जिले में धारदार हथियार से एक युवक का गला रेतकर नृशंस हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उसके शव को प्लास्टिक में लपेट कर पीरटांड़ थाना अंतर्गत पालगंज – खुखरा मोड़ के पास पक्की सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका दिया। मृतक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 6, 2024 Aug 6 61 Views
Share

गिरिडीह : जिले में धारदार हथियार से एक युवक का गला रेतकर नृशंस हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उसके शव को प्लास्टिक में लपेट कर पीरटांड़ थाना अंतर्गत पालगंज – खुखरा मोड़ के पास पक्की सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका दिया। मृतक युवक की पहचान तिसरी थाना अंतर्गत पिपिराटांड़ निवासी हरी गोप के 34 वर्षीय पुत्र अनिल यादव के रूप में की गई है। वहीं हत्या के इस सनसनीखेज वारदात को देखते हुए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन करते हुए त्वरित मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया है।

 

युवक की नृशंस हत्या,  विरोध में सड़क पर उतरे लोग

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अनिल यादव गिरिडीह शहरी इलाके के कृष्णानगर में रहता था। बताया जाता है कि आज से 8 दिन पूर्व सिहोडीह में कुछ कथित भू – माफियाओं के द्वारा उसपर जानलेवा हमला किया गया था। घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुपए के लेनदेन को लेकर उसका कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। इसी बीच आज उसे फिर कहीं बुलाया गया था और फिर हत्या कर उसके शव को प्लास्टिक में लपेट कर फेंक दिया गया।  इस दौरान वहां से गुजर एक व्यक्ति की नजर शव पड़ गई जिसके बाद हो हल्ला शुरू हुआ। घटना की जानकारी पाकर पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

 

इधर हत्या के इस घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए हैं। शहर के कई लोग टॉवर चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया है। उपस्थित लोग घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जोरदार नारेबाजी करते हुए शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर जाम की सूचना पर एसडीपीओ बिनोद रवानी, साइबर डीएसपी आबिद खान, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचम्बा थाना प्रभारी मंटू कुमार समेत अन्य कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास रहे हैं।

MIDDLE
Sponsored

 

 

खबर में आगे अपडेट जारी है…

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories