TOP BANNER
Sponsored

भाजयुमो ने युवा सम्मेलन का किया आयोजन, स्वामी विवेकानंद को किया नमन

गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह जिला इकाई द्वारा मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती मौके पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय व मंच संचालन जिला महामंत्री संदीप डगाईच ने किया. सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, जमुआ

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 12, 2021 Jan 12 16 Views
Share

गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह जिला इकाई द्वारा मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती मौके पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय व मंच संचालन जिला महामंत्री संदीप डगाईच ने किया. सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, जमुआ विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने दीप प्रज्ज्वल्लित कर किया.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि आज के युवाओं को चरित्र निर्माण पर जोर देना चाहिए क्योंकि आज की युवा ही देश का भविष्य है स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलकर युवा पुनः देश को विश्व गुरु बनाने का का संकल्प लें. वहीं जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए एवं उसे आत्मसात करना चाहिए. सम्मेलन में निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शहवादी ने कहा की स्वामी विवेकानंद जी ने अल्पायु में सनातन धर्म संस्कृति का डंका बजाने का काम किया था.

सम्मेलन में प्रकाश राम, सुरेंद्र मिश्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान,कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सुरेंद्र राय, संजीत कुमार पप्पू, मोतीलाल उपाध्याय, संजय सिंह, सदानंद राम, सुमित कुमार, सोनू चौरसिया आदि लोग मौजूद थे .

MIDDLE
Sponsored

O

इधर पपरवांटाड में भी स्वामी विवेकानंद जी के जयंती धूमधाम से मनाई गई मौक पर पपरावाटांड स्थित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेता सत्येंद्र कुमार एवं अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर सत्येंद्र कुमार ने कहा कि स्वामी जी ने अल्प आयु में ही सनातन धर्म को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया उन्होंने सनातन धर्म को विश्व पटल पर पहुंचाया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories