AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अभाविप गिरिडीह नगर और कॉलेज इकाई ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

गिरिडीह : स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई और कॉलेज इकाई के द्वारा मंगलवार को शहर के बरगंडा स्थित आरएसएस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में सोमवार को कोचिंग संस्थान में आयोजित को हुए विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भी किया गया.


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई और कॉलेज इकाई के द्वारा मंगलवार को शहर के बरगंडा स्थित आरएसएस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में सोमवार को कोचिंग संस्थान में आयोजित को हुए विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भी किया गया. जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में स्वाति शर्मा प्रथम, क्विज प्रतियोगिता में पम्मी कुमारी प्रथम और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जयदेव वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.

मौके पर कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवा छात्र संगठन अभाविप के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानंद जी ने युवाओं में उनके ताकत को जागृत करने के लिए अनेकों सहासिक कदम उठाए जो कि युवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ. विवेकानंद जी ने युवा तरुणाई को सबसे बड़ा शक्तिशाली समूह बताते हुए कहा कि यह युवा तरूणाई एक राष्ट्र का नेतृत्व कर राष्ट्र को सही दिशा- निर्देश देकर समुचित तैयारी के साथ राष्ट्र को वैभवशाली, मजबूत और सशक्त बनाने का काम करती है.

मौके पर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में विभावि संयोजक कृष्ण त्रिवेदी, जिला संयोजक कुमार गौरव, नगर उपाध्यक्ष आशा राजवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल त्रिवेदी,विजय ओझा, नगर मंत्री आकाश श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री अक्षय कुमार, कॉलेज मंत्री उज्जवल तिवारी, कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज, कॉलेज उपाध्यक्ष शशिकांत वर्मा, राहुल पासवान, कुंदन सिंह ,नगर एसएफडी प्रमुख रोशन चंद्रवंशी, नगर कार्यालय सह प्रमुख रोशन राय,कॉलेज कार्यसमिति सदस्य राजेश कु०,सतिश कु०,रजत राज, ऋषि त्रिवेदी, विशेष आमंत्रित सदस्य अभिषेक शर्मा,अवघेश वर्मा ,रिषभ पांडेय, गोपाल राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories