TOP BANNER
Sponsored

भाजपा द्वारा अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन,जिला अध्यक्ष महादेव दुबे को दी गई बधाई

निर्वतमान विधायक निर्भय शाहबादी के आवास पर शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इसके पूर्व समारोह की शुरूवात डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया।     इसके बाद

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 3, 2024 Feb 3 61 Views
Share

निर्वतमान विधायक निर्भय शाहबादी के आवास पर शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इसके पूर्व समारोह की शुरूवात डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया।

 

 

इसके बाद सभी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री दुबे को बुके भेंट कर दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दिया और पार्टी में अभिनंदन किया।मौके पर निर्भय शाहबादी ने कहा कि महादेव दुबे ने पार्टी के लिए तन मन धन से काम किया और पार्टी को सशक्त मजबूत और विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई है। जिसके कारण पार्टी ने इनके ऊपर एक बार फिर से विश्वास जताते हुए गिरिडीह जिला के जिला अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया।वही जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा की अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हम सभी तैयार हो चुके हैं। केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा और निश्चित ही 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा बड़े बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। मौके पर सुभाष सिन्हा, संदीप डांगइच मुकेश जालान, विनय सिंह, नवीन सिन्हा,संजय सिंह, हरविंदर सिंह बग्गा,संजीत सिंह पप्पू समेत कई भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories