TOP BANNER
Sponsored

अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिरे बाइक सवार, ट्रैक्टर की चपेट में आकर बच्ची की मौत

सरिया : थाना क्षेत्र के विवेकानंद मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में सोमवार की सुबह एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतिका फ़ाकिरापहाड़ी गांव निवासी मुकेश पंडित की 6 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी थी।   बताया जाता है कि एक ही बाइक पर सवार होकर 5 लोग बगोदर स्थित बरहमसिया झरना स्नान

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 11, 2021 Jan 11 27 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र के विवेकानंद मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में सोमवार की सुबह एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतिका फ़ाकिरापहाड़ी गांव निवासी मुकेश पंडित की 6 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी थी।

 

बताया जाता है कि एक ही बाइक पर सवार होकर 5 लोग बगोदर स्थित बरहमसिया झरना स्नान करने जा रहे थे। इसी बीच बाइक के अनियंत्रित होने से सभी बीच सड़क पर गिर गए। इसी बीच राजधनवार की ओर जा रहे ट्रैक्टर का पिछला चक्का से बच्ची का सिर कुचल गया। जिससे मौके पर बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद बच्ची को घायल समझकर परिजन ग्रामीणों की मदद से सरिया स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां ताला बंद देख फिर एक स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

इधर घटना के बाद झामुमो, आजसू, भाजपा, माले के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बीच सड़क पर रख घटना को लेकर विरोध प्रकट करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शव व वाहन को थाने ले गई। इसके बाद कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी।

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories