TOP BANNER
Sponsored

चोरों के बड़े गिरोह का खुलासा, 7 गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

सरिया : थाना पुलिस ने चोरों के एक सक्रिय गिरोह का भांडाफोड़ किया है. इस मामले में रविवार को सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर यह सफलता हासिल की गई है. बताया कि इस मामले में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 28, 2021 Mar 28 37 Views
Share

सरिया : थाना पुलिस ने चोरों के एक सक्रिय गिरोह का भांडाफोड़ किया है. इस मामले में रविवार को सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर यह सफलता हासिल की गई है.

बताया कि इस मामले में छापेमारी दल ने सक्रिय चोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. वहीं इनके पास से कांड संख्या 77/21 में चोरी हुए सामानों की बरामदगी की गई है. एसडीपीओ ने कहा कि सरगना का मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, मगर उसके गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

गौरतलब है कि पिछले महीनों में थाना क्षेत्र में चोरी के मामलों में काफी इजाफा हो गया था. रोजाना इलाके में चोरी की वारदात घटित हो रही थी. वहीं पुलिस की पेशानी पर भी बल पड़ा हुआ था. गिरोह का उद्द्भेदन वाकई पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. वहीं आम नागरिकों के लिए भी राहत भरी खबर है. प्रेसवार्ता में एसडीपीओ के अलावे, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories