TOP BANNER
Sponsored

शंकर ठाकुर हत्याकांड मामले का उद्द्भेदन, 4 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सिहोडीह निवासी शंकर ठाकुर हत्याकांड मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दावी भी बरामद किया है। इस बाबत एसडीपीओ अनिल सिंह ने रविवार को पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 28, 2021 Mar 28 23 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सिहोडीह निवासी शंकर ठाकुर हत्याकांड मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दावी भी बरामद किया है।

इस बाबत एसडीपीओ अनिल सिंह ने रविवार को पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश के कारण शंकर ठाकुर की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में शामिल बेंगावाद थाना क्षेत्र के सिजुआ निवासी संजय कोल,रामदेव कोल नारायण कोल और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के फिर बेरदंगा निवासी फूलचंद कोल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार सभी अपराधियों ने शंकर ठाकुर हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में कुछ और तथ्य के साथ कुछ और लोगों का नाम सामने आया है।जिसकी पुलिस जांच कर रही है। कहा कि मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और उनकी टीम ने इस हत्याकांड के उद्भेदन में बेहतर प्रदर्शन किया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories