TOP BANNER
Sponsored

भीम आर्मी ने किया इरगा नदी पुल को जाम, नए पुल से आवागमन शुरू कराए जाने की मांग

गिरिडीह : कोवाड़-कोडरमा पथ पर खुरजियो स्थित इरगा नदी पुल को गुरुवार की सुबह भीम आर्मी के सदस्यों ने जाम कर दिया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी के साथ नए पुल से आवागमन शुरू करवाने और इसके निर्माण में अधिग्रहित ज़मीनों का किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई। जाम से वाहनों की लंबी कतार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 1, 2020 Oct 1 52 Views
Share

गिरिडीह : कोवाड़-कोडरमा पथ पर खुरजियो स्थित इरगा नदी पुल को गुरुवार की सुबह भीम आर्मी के सदस्यों ने जाम कर दिया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी के साथ नए पुल से आवागमन शुरू करवाने और इसके निर्माण में अधिग्रहित ज़मीनों का किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई। जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया गया कि पूर्व में आवेदन देकर अंचलाधिकारी से मांग की गई थी। मगर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने के कारण मजबूरन जाम किया गया है।

आंदोलन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष दीपक दास कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय सांसद, विधायक और अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है। कहा कि इस पुराने पुल पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। पिछले दिनों ही ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया था। जिसमें चालक की मौत हो गई थी। इस पुल को बने तीन साल हो गया इसके बावजूद नए पुल से आवागमन शुरू नहीं किया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories