TOP BANNER
Sponsored

Holidays and Strike की वजह से 8 दिन लगातार बंद हो सकते हैं बैंक, जानिए तारीखें

Ss Desk : आपके लिए एक जरूरी ख़बर है। मार्च महीने में लगातार 8 दिन बैंकिंग कार्य बाधित हो सकते हैं। इसकी वजह है बैंकों में होने वाली छुट्टियां और हड़ताल । बैंकिंग कामकाज ठप रहने के कारण बैंक ब्रांचों में लेनदेन और चेक क्लीयरेंस जैसे महत्वपूर्ण कार्य अटक जाएंगे।   ये है तारीख  

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 29, 2020 Feb 29 70 Views
Share

Ss Desk : आपके लिए एक जरूरी ख़बर है। मार्च महीने में लगातार 8 दिन बैंकिंग कार्य बाधित हो सकते हैं। इसकी वजह है बैंकों में होने वाली छुट्टियां और हड़ताल । बैंकिंग कामकाज ठप रहने के कारण बैंक ब्रांचों में लेनदेन और चेक क्लीयरेंस जैसे महत्वपूर्ण कार्य अटक जाएंगे।

 

ये है तारीख

 

देश में सरकारी बैंकों का कामकाज 8 से 15 मार्च तक ठप रह सकता है। बता दें कि 8 मार्च को रविवार है जो कि छुट्टी का दिन है। वहीं 9 मार्च सोमवार और 10 मार्च मंगलवार होली की छुट्टी है। इसके बाद 11 से 13 मार्च तक सरकारी बैंक यूनियंस की अगुवाई में बैंक कर्मी हड़ताल पर जाने वाले हैं। इसके बाद 14 मार्च को दूसरा शनिवार है। जिस कारण बैंक बंद रहेंगे वहीं आठवें दिन रविवार की छुट्टी है। इस तरह कुल 8 दिन बैंकिंग कार्य बाधित रह सकते हैं।

 

मांगों को लेकर रहेगा हड़ताल

 

बैंक कर्मी सैलरी रिवाइज की मांग को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। बैंक कर्मियों का कहना है कि हर 5 साल में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रिवाइज होता है, लेकिन इस बार अबतक ऐसा नहीं हुआ है। वहीं बैंक यूनियन द्वारा सप्ताह में 5 कार्य दिवस की मांग की जा रही है। जिसको लेकर यूनियन बैंक एम्प्लाई फेडरेशन और ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाई एसोसिएशन ने 11 से 13 मार्च तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बता दें कि कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अबतक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इधर दुबारा बैठक होने की सूचना है। बैठक के बाद हड़ताल को लेकर फाइनल निर्णय लिया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories