TOP BANNER
Sponsored

धनबाद के जज की हत्या में प्रयुक्त ऑटो गिरिडीह से बरामद, चालक सहित दो गिरफ्तार।

धनबाद में बुधवार की सुबह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की मॉर्निंग वॉक के दौरान टक्कर मारने वाला दो गिरफ्तार,ऑटो को भी बरामद कर लिया गया।जज उत्तम आनंद को मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो ने टक्कर मारी थी,जिससे उनकी मौत को सुनियोजित हत्या कहा जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट है कि

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 29, 2021 Jul 29 52 Views
Share

धनबाद में बुधवार की सुबह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की मॉर्निंग वॉक के दौरान टक्कर मारने वाला दो गिरफ्तार,ऑटो को भी बरामद कर लिया गया।जज उत्तम आनंद को मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो ने टक्कर मारी थी,जिससे उनकी मौत को सुनियोजित हत्या कहा जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट है कि मामला दुर्घटना नहीं बल्कि सुनोयोजित हत्या ही है।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए ऑटो को जब्त किया है।धनबाद थाना में ऑटो को रखा गया है. ऑटो को गिरिडीह से बरामद किया गया है।साथ ही वहीं से दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है वहीं इस मामले में अब यह तथ्य भी सामने आया है कि जज की हत्या में जिस ऑटो का प्रयोग किया गया था। वो ऑटो पाथरडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले रामदेव विश्कर्मा का है।रामदेव के अनुसार, रोज की तरह मंगलवार की रात भी अपनी ऑटो अपने दरवाजे के सामने लगाया था।लेकिन बुधवार की अहले सुबह जब अपने घर से बाहर निकला तो, देखा कि ऑटो चोरी हो गई है।जिसके बाद मामले की जानकारी पास के थाना को दी।वहीं ऑटो को जब्त किये जाने के बाद पुलिस कई कड़ियों को जोड़कर असली मुजरिम तक पहुंचने में लगी है।

वहीं जज की पत्नी कृति सिन्हा ने धनबाद थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। झारखण्ड हाई कोर्ट ने इस घटना पर रिपोर्ट तलब की है। उधर धनबाद बार एसोसिएशन ने न्यायाधीश के सम्मान में किसी तरह की न्यायिक कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।मेडिकल बोर्ड की देखरेख में जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराया।

मिली जानकारी अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जज के सर पर गहरे चोट का निशान मिला है।एसएसपी संजीव कुमार ने सिटी एसपी आर राम कुमार के नेतृत्व में हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है।बोकारो डीआइजी मयूर पटेल भी मौके पर पहुंचे थे।घटना की पड़ताल के बाद उन्होंने कहा कि न्यायाधीश को मारने वाले को पकड़ने के लिए हर मुमकिन कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ऑटो को जब्त कर धनबाद थाना में रखा है।आगे की कार्रवाई चल रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories