भू-माफियाओं की कारस्तानी, लॉकडाउन में की जा रही विवादित ज़मीन पर घेराबंदी

भू-माफियाओं की कारस्तानी, लॉकडाउन में की जा रही विवादित ज़मीन पर घेराबंदी

गिरिडीह : एक तरफ देशभर में कोरोना से बचाव को लेकर लॉकडाउन में सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक व्यवस्था को सुदृढ करने में जुटा हुआ है। गरीबों को भोजन दिए जाने, अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों की मदद, संदिग्धों को कोरेनटाइन सेंटर में भेजने आदि में जहां तमाम प्रशासनिक महकमा व्यस्त है। वहीं प्रशासनिक महकमे की व्यस्तता को भू-माफिया अपने लिए वरदान समझ बैठे हैं। लगातार कई हिस्सों में विवादित ज़मीन को भू-माफिया अवैध रूप से कब्जा करने में लगे हुए हैं।

शनिवार को सदर प्रखंड के पचंबा थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां थाना क्षेत्र के लखारी में ज़मीन घेराबंदी का काम किया जा रहा था। सूचना पर जैसे ही हमारा कैमरा मौके पर पहुंचा की फौरन ही ज़मीन पर काम करवा रहे शख्स ने गलती मानते हुए काम बंद कर देने की बात कही। बता दें कि यहां बिना किसी सुरक्षा के यहां ज़मीन की घेराबंदी की जा रही थी। मजदूर यहां बिना मास्क आदि के काम में जुटे हुए थे। अब इस महामारी में ऐसे काम कराए जाने की मानसिकता को आप आसानी से समझ सकते हैं।

एक तरफ जहां सरकार के द्वारा एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं नियम कायदों को ताक पर रखकर भू-माफिया वर्ग फायदा उठाने की जुगत में भिड़ा हुआ है। जरूरत है ऐसे लोगों की धर पकड़ कर आवश्यक कार्रवाई किये जाने की। पूछे जाने पर काम करवा रहे व्यक्ति ने धनवार के किसी व्यक्ति की ज़मीन बताई। साथ ही काम बंद करवा दिए जाने की बात कहकर मौके से खिसक गया।

प्रधानमंत्री ने स्व. अटलजी की कविता “आओ फिर से दिया जलाएं” शेयर कर की अपील

S.Desk : प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से अपील की है कि रविवार को सभी लोग रात के 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट्स बंद कर मोमबत्ती, दीया, फ्लैश लाइट्स जलाएं. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता का वीडियो शेयर कर लिखा कि आओ फिर से दिया जलाएं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिये अपने वीडियो संदेश में देशवासियों से कल 5 अप्रैल को रात 9 बजे दीया जलाने की अपील की थी.

 

वार्ड वासियों के सहयोग में लगे हैं पार्षद सुमित कुमार, किया मास्क/ सैनिटाइजर का वितरण

गिरिडीह : कोरोना महामारी से बचाव को लेकर वार्ड 16 के पार्षद सुमित कुमार लगातार वार्ड समेत आसपास के लोगों … Read more

#Giridih_headlines 03 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

 

  • बेंगाबाद के बिजलीबथान गांव के जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने सूझबूझ से बुझाई, आग के कारणों की नहीं हो सका खुलासा, ग्रामीणों ने बच्चों पर जाहिर की आशंका, टला बड़ा हादसा.

 

  • रक्त की कमी को देखते हुए बरनवाल सेवा समिति ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 46 यूनिट हुआ रक्तसंग्रह, विधायक सुदिव्य सोनू, सीआरपीएफ कमांडेंट भारद्वाज समेत अन्य गणमान्य हुए शामिल, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह, सभी ने समाज के प्रयास को सराहा.

 

  • लॉकडाउन में जारी है जरूररतमंदों के बीच खाद्यान्न पहुंचाने की मुहिम, शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ने शीतलपुर में 18 परिवार को दिया 10 दिन का अनाज, शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने कहा आगे भी जारी रहेगा अभियान.

 

  • शहर के मोहनपुर वार्ड नम्बर 5 में पार्षद नूर अहमद ने गरीबों के बीच किया चावल का वितरण, कहा वार्ड में भूखा नहीं सोएगा कोई परिवार.

 

  • भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के हरकुण्ड गांव के तुरिया टोला में सीआरपीएफ ने लगाया कैम्प, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, ग्लब्स व राशन सामग्री का किया वितरण, सोशल डिस्टेंस का रखा गया ख्याल, ग्रामीणों को कोरोना से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी.

 

  • कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने उठाये एहतियाती कदम, शहर के नवजीवन नर्सिंग होम, गोवर्धन लाल नर्सिंग होम, बसंती देवी गोयनका सेवा सदन, आजाद नर्सिंग होम, जी.डी बगेड़िया सेवा सदन समेत जिलेभर के 12 निजी नर्सिंग होम को पाराकर्मी के साथ किया गया अधिग्रहित.

 

  • 9 दिनों तक विधिवत पूजा आराधना के साथ बासंतिक नवरात्र का हुआ समापन, विभिन्न जलाशयों में किया गया प्रतिमा का विसर्जन, सोशल डिस्टेंस का किया गया पालन.

 

 

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा 18 परिवार को दिया गया खाद्यान्न

गिरिडीह : कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जारी लॉकडाउन को देखते हुए झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा गरीबों … Read more

#Giridih_headlines 02 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

  • सादगी के साथ मनाई गई रामनवमी, विधिवत पूजा पाठ के साथ मंदिरों में फहराया गया महावीरी पताका.

 

  • कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर घरों में ही रहे लोग, मनाया भगवान राम का जन्मउत्सव, घरों में फहराया महावीरी ध्वज.

 

  • लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन भी रहा मुस्तेद, मंदिरों में भीड़ भाड़ न हो रखा गया ख्याल, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र झा समेत सभी अधिकारी रहे मुस्तेद, जुलूस बगैरा न निकले इसको लेकर किया निरीक्षण.

 

  • डुमरी थाना क्षेत्र के एनएच 2 में सड़क हादसा, 18 चक्का लौरी और ट्रक में आमने सामने की टक्कर, स्टेरिंग में फंसा लौरी चालक, ग्रामीणों ने निकाल कर पहुंचाया डुमरी रेफ़रल अस्पताल.

 

  • मुंबई और कर्नाटक में फंसे हैं गिरिडीह सदर प्रखंड और पीरटांड़ प्रखंड के कई मजदूर, सरकार से मदद की कर रहे हैं मांग.

 

  • लॉकडाउन में मदद को लेकर आगे आए शहर के कुछ पत्रकार, जरूररतमंदों के पास पहुंचाया राशन. कहा सुविधानुसार गरीबों की करें मदद .