#Corona : झारखंड में कोरोना संक्रमित चौथा मामला, हिंदपीढ़ी में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव

झारखंड में कोरोना का दूसरा मरीज, हजारीबाग के एक शख्स का रिपोर्ट पॉजिटिव

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण से जुड़ा चौथा मामला सामने आया है। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में फिर … Read more

शहर के दो स्थानों पर लगी आग, मशक्कत कर पाया गया काबू

शहर के दो स्थानों पर लगी आग, मशक्कत कर पाया गया काबू

गिरिडीह : रविवार की देर शाम जहां देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर लोग घरों की लाइट बन्द कर दीया, मोमबत्ती आदि जलाकर एकजुटता की मिशाल कायम कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर गिरिडीह शहर के दो इलाकों में अगलगी की घटना हो गयी। पहली घटना नगर निगम के वार्ड नम्बर 4 की है। जहां रिजवाना खातून के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही पार्षद मुजतबा मिर्जा मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पार्षद ने बताया कि यह बहुत ही गरीब परिवार है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

इधर दूसरी धटना शहरी इलाके के भण्डारीडीह के समीप की है। जहाँ ऑटो पार्ट्स के गौदाम में आग लग गयी। घटना की सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह दलबल के साथ पहुंचे वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाया। बताया कि तीन मंजिला मकान में सबसे नीचे अंडर ग्राउंड गौदाम में आग लग गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट के जरिये गौदाम में आग लगी है। मकान बिट्टू शर्मा का बताया जा रहा है।

कांग्रेस नेता डॉ समीर राज चौधरी के फेसबुक पर किया था गलत कमेंट, हुई कार्रवाई

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. समीर राज चौधरी के फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट किये जाने के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत के बाद पुलिस ने गलत कमेंट करने वाले शख्स को थाना बुलाकर माफीनामा बॉन्ड भरवाया। बता दें कि आरोपित शख्स नगर थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह का रहने वाला 42 वर्षीय उमर मुख्तार है। आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के बाद डॉ. समीर राज ने इसके विरुद्ध ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
डॉ. समीर ने त्वरित कार्रवाई के लिए गिरिडीह पुलिस को धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि लगातार पुलिस द्वारा अपील किये जाने के बाद भी लोग सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी किये जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पुलिस भी सक्रियता के साथ आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है। लगातार पुलिस द्वारा गलत पोस्ट करने वालों को बुलाकर थाने में माफीनामा बॉन्ड के साथ भविष्य में गलती न करने की सख्त हिदायत दी जा रही है।

#Giridih_headlines 05 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih-Headlines

 

  • नक्सलियों की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, झारखंड- बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र से 4 आईडी बरामद, बीबीडी टीम ने किया नष्ट.

 

  • सीआरपीएफ 7 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय कुमार ने बताया सर्च अभियान के दौरान मिली थी सूचना, बरामदगी को लेकर दी पूरी जानकारी.

 

  • बाइक चोरी कर ले जाते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोरबाद गांव का मामला.

 

  • सरिया के अमनारी बिरोहर कॉलोनी में दूध व पावरोटी का किया गया वितरण, बीडीओ ने सरिया बाजार के व्यवसायियों के सहयोग से किया वितरण.

 

  • शहर के बिसनपुर वार्ड नम्बर 2 में भी गरीबों के बीच चावल और आलू का किया गया वितरण, पार्षद शाहिदा खातून ने सम्पन्न लोगों के सहयोग से किया वितरण.

 

  • सोशल मीडिया पर कोविड-19 से जुड़ी झूठी अफवाह और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पुलिस ने तेज की कार्रवाई, झूठी अफवाह के मामले में बिरनी,सरिया थाना क्षेत्र के करीब दर्जनभर लोगों पर मामला दर्ज, वहीं आपत्तिजनक पोस्ट मामले में कईयों से पुलिस ने भरवाया बॉन्ड.

#Giridih_headlines 04 April #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih-Headlines

 

  • विश्वव्यापी महामारी से लड़ने को लेकर कोरोना वारियर्स चिकित्सक और प्रशासन को मिला पी.पी.इ. किट, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स गिरिडीह के निर्मल झुनझुनवाला व प्रदीप अग्रवाल ने मिलकर उपलब्ध करवाया किट.

 

  • भू-माफियाओं की कारस्तानी, लॉकडाउन के बावजूद पचंबा के लखारी में करवाया जा रहा ज़मीन घेराबंदी का काम, बिना मास्क आदि के मजदूरों की जान जोखिम में डालकर लिया जा रहा है काम, कैमरा देखते ही काम बंद किये जाने की कही बात.

 

  • सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नज़र, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले किये जा रहे हैं चिन्हित, थाना पुलिस बुलवाकर भरवा रही बॉन्ड.

 

  • कोरोना महामारी से बचाव को लेकर आगे आए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी सेल के प्रदेश महासचिव नवीन आनंद चौरसिया, जरूररतमंदों की मदद के लिए गिरिडीह नगर निगम के सभी पार्षदों को अपने स्तर से 10-10 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा.

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता “आओ फिर से दिया जलाएं” को किया ट्वीट, बता दें कि 5 अप्रैल को रात में 9 बजकर 9 मिंट में पीएम ने लाइट्स बंद कर दिया, मोमबत्ती आदि जलाए जाने की अपील की है. आप भी सुने कविता.

 

  • उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसपी सुरेंद्र कुमार झा पहुंचे मीना जनरल हॉस्पिटल व कस्तूरबा वार्ड, कोविड-19 से सम्बंधित व्यवस्था का लिया जायजा.

 

  • लॉकडाउन में फंसे हैं गिरिडीह-कोडरमा रेलवे लाइन विद्युतीकरण में लगे 19 मजदूर, ठेकेदार हुआ गायब, सूचना पर माले नेता राजेश यादव व राजेश सिन्हा ने जाना मजदूरों का हाल, जिला प्रशासन से की सुध लिए जाने की मांग, बीडीओ ने राशन मुहैया कराए जाने का दिया आश्वासन, मौके पर मजदूरों को कोरोना से बचाव को लेकर भी किया गया जागरूक.

 

  • नगर निगम के द्वारा वार्ड नम्बर 11 सिहोडीह मैन रोड में को किया गया सैनिटाइज, पार्षद ने वार्ड वासियों को घर पर रहने की दी नसीहत.

 

  • जरूररतमंदों के सहायता में जुटे हैं वार्ड 16 के पार्षद सुमित कुमार, शनिवार को अपने वार्ड व आसपास के क्षेत्रों में किया मास्क/ सैनिटाइजर आदि का वितरण, कहा पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्वान को सफल करे लोग.