TOP BANNER
Sponsored

Asia Cup 2022: सभी टीमों का हुआ ऐलान; देखें शेड्यूल, टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारी जानकारी

एशिया कप 2022 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 27 अगस्त से यूएई में टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरे मैच में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। एशिया कप के लिए भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत सभी देशों ने अपनी टीमों का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 23, 2022 Aug 23 47 Views
Share

एशिया कप 2022 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 27 अगस्त से यूएई में टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरे मैच में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। एशिया कप के लिए भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत सभी देशों ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया। शनिवार को मेजबान श्रीलंका ने भी 20 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की। इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप 2022 में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मैच 11 सितंबर को होगा।

एशिया कप की सभी टीमें


एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर शामिल हैं।

MIDDLE
Sponsored

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, अफसर ज़ज़ई, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नूर अहमद, उल रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें निजात मसूद, कैस अहमद और शराफुद्दीन अशरफ शामिल हैं।

एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, परवे हुसैन, एमोन, नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद।

MIDDLE
Sponsored

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम
दासुन शनाका (कप्तान), धनुषका गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, बानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफ़री वांडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रजिता।

एशिया कप 2022 का शेड्यूल


एशिया कप 2022 का शेड्यूल
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: ग्रुप बी मैच- 27 अगस्त
भारत बनाम पाकिस्तान: ग्रुप ए मैच- 28 अगस्त
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान: ग्रुप बी मैच- 30 अगस्त
भारत बनाम क्वालीफायर: ग्रुप ए मैच- 31 अगस्त
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश: ग्रुप बी मैच- 1 सितंबर
पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर: ग्रुप ए मैच- 2 सितंबर
बी1 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 3 सितंबर
ए1 बनाम ए2: सुपर 4 मैच- 4 सितंबर
ए1 बनाम बी1: सुपर 4 मैच- 6 सितंबर
ए2 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 7 सितंबर
ए1 बनाम बी2: सुपर 4 मैच- 8 सितंबर
बी1 बनाम ए2: सुपर 4 मैच- 9 सितंबर
फाइनल (पहला सुपर 4 बनाम दूसरा सुपर 4)- 11 सितंबर

यहां देख सकते हैं टूर्नामेंट


यहां देख सकते हैं टूर्नामेंट
एशिया कप 2022 में 6 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत पाकिस्तान और एक क्वालिफाइंग टीम को शामिल किया गया है। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है। सभी टीमें अपने ग्रुप की टीमों से मैच खेलेंगी। दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 4 में पहुंचेंगी। एशिया कप 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी, वहीं फैंस हॉटस्टार पर टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories