AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाइयों पर जमीन से बेदखल करने का आरोप, वायुसेना कर्मी ने की समाधान की मांग

गिरिडीह : वायुसेना कर्मी विनय कुमार सिंह अपने भाइयों पर ज़मीन से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर समाधान की मांग की है। मामला बिरनी थाना क्षेत्र के गादी भरकट्टा स्थित बैदापहरी का है। विनय कुमार सिंह का आरोप है कि उनकी खरीदी गई जमीन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : वायुसेना कर्मी विनय कुमार सिंह अपने भाइयों पर ज़मीन से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर समाधान की मांग की है। मामला बिरनी थाना क्षेत्र के गादी भरकट्टा स्थित बैदापहरी का है।

विनय कुमार सिंह का आरोप है कि उनकी खरीदी गई जमीन जिसका खाता नम्बर 04 तथा प्लॉट नम्बर 28 रकवा 5 डिसिमिल एवं खाता नम्बर 4 प्लॉट नम्बर 28 में ही 5 डिसिमिल ज़मीन जो उनके दादा स्व. भगीरथ प्रसाद सिंह के नाम है। जिससे उनके दो भाई रविंद्र कुमार सिंह और बीरेंद्र कुमार सिंह उन्हें बेदखल करना चहते हैं।

बताया कि फिलहाल वो सपरिवार केरल के त्रिवेंद्रम में रहते हैं। छुट्टी में वो परिवार के साथ यहां पहुंचे तो उन्हें घर घुसने नहीं दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। बताया कि इस षड्यंत्र में पिता नकुलदेव सिंह भी भाइयों के साथ शामिल है। शिकायत के बाद आएसडीओ के द्वारा ज़मीन पर 144 लागू कर दिया गया है। मगर इसके बाद भी आदेश उल्लंघन घर भाई घर निर्माण करवा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

कहा कि हम देश की सेवा करने वाले लोग अपने घरवालों सुरक्षित नहीं है। आपबीती सुनाते हुए उन्होंने उपायुक्त से मामले की उचित जांच करवाकर समाधान की मांग की है। कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा तो वे यहीं परिवार के साथ आमरण अनशन करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories