TOP BANNER
Sponsored

सक्रिय अपराधी राजकुमार वर्मा और उसका 2 सहयोगी हथियार के साथ गिरफ्तार

लूटकांड के मामले में चल रहा था फरार   गिरिडीह : पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के देवाटांड से लूटपाट और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर,एक प्रतिबंधित पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक को भी बरामद किया है.

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 20, 2022 Nov 20 37 Views
Share

लूटकांड के मामले में चल रहा था फरार

 

गिरिडीह : पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के देवाटांड से लूटपाट और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर,एक प्रतिबंधित पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक को भी बरामद किया है. रविवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की.

 

इस संबंध में उन्होंने बताया कि जमुआ थाना इलाके के बागीडीह निवासी राजकुमार वर्मा को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देवाटांड से बिना नम्बर वाले अपाची बाइक और एक रिवाल्वर,एक प्रतिबंधित पिस्टल, दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा और जब इससे पूछताछ की गई तो आर्म्स सप्लाई करने वाले लोगों का नाम बताया. इसके बाद गिरफ्तार राजकुमार वर्मा के निशानदेही पर बेंगाबाद थाना इलाके के मोतिलेदा निवासी पप्पू रजक और बेंगाबाद थाना इलाके के रातडीह निवासी श्रीकांत मंडल उर्फ सिकंदर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

 

उन्होंने बताया कि तीनों अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. बताया कि गिरफ्तार अपराधियों पर अलग-अलग इलाकों में लूटपाट और अपराधिक घटनाओं के मामले दर्ज हैं.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories