TOP BANNER
Sponsored

अतिवीर फैक्ट्री में हुआ हादसा, मजदूर की हुई मौत

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महतोडीह स्थित अतिवीर फैक्ट्री में शनिवार की रात एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक बिहार के रोहतास जिला के नासरीगंज निवासी 38 वर्षीय किशोर चौधरी था। बताया जाता है कि बोकेट सफाई के दौरान क्रेन का सॉकेट बेरिंग उसके सिर पर गिर गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 26, 2020 Jul 26 28 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महतोडीह स्थित अतिवीर फैक्ट्री में शनिवार की रात एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक बिहार के रोहतास जिला के नासरीगंज निवासी 38 वर्षीय किशोर चौधरी था।

बताया जाता है कि बोकेट सफाई के दौरान क्रेन का सॉकेट बेरिंग उसके सिर पर गिर गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद इसे रात में अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना पर माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा, मुन्नवर हसन अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। वहीं फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा नियमानुसार मुआवजा देने की बात कही गई है।

MIDDLE
Sponsored

मजदूरों की जान से खिलवाड़

माले नेता राजेश यादव ने कहा कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राशि देकर किसी की पूर्ति नहीं हो जाती मगर उसके परिवार को दिक्कत न हो इसलिए ज्यादा से ज्यादा मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगतार हादसे हो रहे हैं।फैक्ट्री के द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए मजदूरों की ज़िंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि इस मामले में उचित जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।

सभी दलों को आगे आने की जरूरत

माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि हरेक 15 दिन में फैक्ट्री में हादसा हो रहा। यहां नियमों को ताक पर रख कर फैक्ट्री का संचालन किया जाता है। कहा कि भाजपा सरकार के बाद वर्तमान सरकार में भी यही स्थिति है। उन्होंने मजदूरों के मसले पर सभी दलों को सामने आकर पहल करने की बात कही, ताकि हादसों में कमी हो।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories