AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

क्वारेंटाइन सेंटर में सहिया से अभद्र व्यवहार, पति का सिर फोड़ा

आवेदन पर पुलिस ने किया मामला दर्ज   डुमरी(गिरिडीह) : जिले डुमरी थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर गांव के तुइयो गांव में बने क्वारेंटाइन सेंटर में ग्रामीणों द्वारा एक सहिया के साथ अभद्रता और उसके पति का सिर फोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। वहीं सहिया के लिखित आवेदन पर पुलिस मामला दर्ज कर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आवेदन पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

 

डुमरी(गिरिडीह) : जिले डुमरी थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर गांव के तुइयो गांव में बने क्वारेंटाइन सेंटर में ग्रामीणों द्वारा एक सहिया के साथ अभद्रता और उसके पति का सिर फोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। वहीं सहिया के लिखित आवेदन पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

सहिया सुनीता देवी का कहना है कि नशे की हालत में कुछ ग्रामीणों के साथ झरीलाल महतो वहां पहुंचा और भोजन व्यवस्था को लेकर उसके साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया। वहीं पति रामकिशुन महतो के सिर पर लाठी से तेज प्रहार कर दिया जिससे उसके पति का सिर फट गया । घटना के बाद आनन फानन में वह पति को लेकर डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंची जहां पति का इलाज करवाकर। मामले की लिखित सूचना डुमरी पुलिस को दी।

सहिया द्वारा दिये आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अमानवीय घटना , वरीय पदाधिकारियों को दी सूचना

इस बाबत प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सहिया व उसके पति के जो घटना घटी है वह अमानवीय हैं। घटना की सूचना डुमरी एसडीएम, बीडीओ और सिविल सर्जन को दी गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories