AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फर्जी तरीके से रेल ई टिकट बनाने के मामले में फिर एक युवक गिरफ्तार

सरिया : फर्जी तरीके से रेल टिकट बनाने के आरोप में एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक बगोदर थाना क्षेत्र के अटका का 36 वर्षीय अशोक कुमार है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि अशोक कुमार अटका बाजार में अशोक टेलीकॉम नाम से दुकान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया : फर्जी तरीके से रेल टिकट बनाने के आरोप में एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक बगोदर थाना क्षेत्र के अटका का 36 वर्षीय अशोक कुमार है।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि अशोक कुमार अटका बाजार में अशोक टेलीकॉम नाम से दुकान चलाता है। इसी बीच रेल अधिकारियों को रेलवे बोर्ड नई दिल्ली व धनबाद रेल मंडल से ई टिकट दलाली के संबंध में सूचना मिली। इसके आधार पर रेलवे सुरक्षा बल स्थानीय बगोदर पुलिस को लेकर अशोक टेलीकॉम गयी। और पूछताछ को लेकर अशोक कुमार को ई टिकट बनाने में प्रयोग किए जाने वाले लैपटॉप व मोबाइल के साथ रेलवे सुरक्षा पोस्ट हजारीबाग रोड पर ले गई।

कर रहा था फर्जीवाड़ा

इस दौरान पूछताछ में अशोक ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयरिंग, मोबाइल रिचार्ज, पे पॉइंट के साथ-साथ रेलवे, जहाज के टिकट बनाने का काम करता है। उसने बताया कि वह आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट नहीं है फिर भी जिन्हें टिकट की आवश्यकता होती है वह अपने व्यक्तिगत आईडी से रेल टिकट बना कर बेचता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूछताछ में उसने बताया कि यूट्यूब पर रियल मैंगो सॉफ्टवेयर के बारे में उसे जानकारी मिली जिसके बाद उसने ₹2000 पेटीएम के जरिए पेय कर उसने सॉफ्टवेयर की खरीदारी की थी। उसके बाद एनीडेस्क सॉफ्टवेयर के जरिए उसके लैपटॉप में उक्त सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल कर दिया गया था हालांकि काफी प्रयास के बाद भी वह एक भी टिकट नहीं बना सका।

बयान के बाद अधिकारियों ने उसके समक्ष लैपटॉप और मोबाइल चेक किया तो उसमें व्यक्तिगत आईडी से बनाया हुआ 19 अद्द रेल ई टिकट पाया गया। जिसमें एक लाइट टिकट है जिसका मूल्य 352 रुपया है तथा 30,408 रुपये का पास्ट टिकट मिला। इसके अलावा टिकट बनाने में प्रयोग में लाए गए 11 पर्सनल आईडी भी मिला है।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

मौके पर रेल अधिकारियों के समक्ष अशोक कुमार ने अपनी गलती स्वीकार किया और माफी मांगने लगा इसके बाद सुरक्षा बल के द्वारा लैपटॉप, दो मोबाइल, व्यक्तिगत आईडी से बना कुल 19 अद्द टिकट जब्त किया तथा उसे गिरफ्तार कर परिजनों को इसकी सूचना दे दी। इस मामले में कांड संख्या 53/2020 दर्ज कर जांच का जिम्मा उ0 नि0 शिव बिहारी सिंह को सौंपा गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फर्जीवाड़े के आरोप में पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

गौरतलब है कि महीने भर में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले इस मामले में विष्णुगढ़ से एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस मामले में बड़े सरगना का भी खुलासा हो चुका है। कई लोग इसमें गिरफ्तार हो चुके हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories