TOP BANNER
Sponsored

ट्रक–ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल का इलाज के बाद घर भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के करीब 6 बजे अलकापुरी के समीप एक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 13, 2026 Feb 13 62 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल का इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के करीब 6 बजे अलकापुरी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की ऑटो से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रतनपुरा-हीरोडीह निवासी 35 वर्षीय प्रेम दास तथा देवरी थाना क्षेत्र के खरगडीहा देवपहरी निवासी छोटू राम के रूप में हुई है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्रेम दास की स्थिति गंभीर बताते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं छोटू राम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले जाया गया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories