TOP BANNER
Sponsored

गावां के घघरा कोसमाटीला में मदरसा सह हॉस्टल में पढने वाली छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस को सूचना दिए बगैर मौलाना ने शव को किया परिजनों को सुपुर्द, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पंचायत अंतर्गत घघरा कोसमाटीला में संचालित होस्टल जामिया इस्लामिया दारुल फलाह लिलबनात में मंगलवार की रात एक छात्रा ने संदेहास्पद परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।मृतिका कोडरमा जिला के डोमचांच थाना क्षेत्र के जानपुर निवासी मो० हसनैन की पुत्री सलीना प्रवीण

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 7, 2024 Feb 7 44 Views
Share

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पंचायत अंतर्गत घघरा कोसमाटीला में संचालित होस्टल जामिया इस्लामिया दारुल फलाह लिलबनात में मंगलवार की रात एक छात्रा ने संदेहास्पद परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।मृतिका कोडरमा जिला के डोमचांच थाना क्षेत्र के जानपुर निवासी मो० हसनैन की पुत्री सलीना प्रवीण पिछले दो वर्षों से होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी लेकिन मंगलवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे होस्टल के एक कमरे में छात्रा ने फांसी लगा कर जान दे दी।हांलाकि घटना के बाद होस्टल के संचालक मुफ़्ती गुलाम रसूल और उनके कुछ सहयोगी ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही छात्रा के शव को पहुचाने उसके गांव जानपुर ले गए। इधर सूचना पाकर गावां थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुँचे और मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात हॉस्टल में रहने वाली सभी छात्राएं मिलकर पढ़ाई कर रही थी, इसी दौरान मृतिका बाथरूम जाने की बात कह कर अपने कमरे में गई और जब देर रात तक नहीं लौटी तो मौलाना ने उसकी सहेलियों को कमरे में देखने को कहा, जब एक सहेली देखनी गई तो कमरे की खिड़की से उसे फंदे से झूलती दिखाई दी,तब जाकर दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतर गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories