AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मजदूरों के साथ मारपीट मामले में एक नक्सली गिरफ्तार, प्रेसवार्ता कर दी गई जानकारी

गिरिडीह : बीतें दिनों भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चिरुडीह एवं कुलमंगरी के पास अवस्थित बड़नेर नदी में हो रहे पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक माओवादी को दबोच लिया है। रविवार को ख़ोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। प्लानिंग में जुटे


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बीतें दिनों भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चिरुडीह एवं कुलमंगरी के पास अवस्थित बड़नेर नदी में हो रहे पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक माओवादी को दबोच लिया है। रविवार को ख़ोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

प्लानिंग में जुटे थे माओवादी

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कुलमुंगरी उत्तर समीप जंगल में माओवादी बैठक कर बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं। सूचना पर गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ 7 वीं बटालियन की संयुक्त टीम का गठन कर इलाके में छापेमारी की गई। मौके पर पुलिस टीम को देखते ही माओवादी भागने लगे इस दौरान सुरक्षाबलों ने खदेड़ कर एक को दबोच लिया।

पूछताछ में दी कई जानकारी

एसडीपीओ ने कहा कि पूछताछ में पकड़े गए माओवादी ने अपना नाम राकेश मरांडी और राजाडूमर का निवासी बताया है। उसने मजदूरों के साथ मारपीट समेत अन्य घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके साथ ही उसने और कई जानकारी दी है। जिसपर आगे अनुसंधान किया जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विभिन्न थानों में दर्ज हैं कई कांड

बताया कि गिरफ्तार माओवादी के विरुद्ध भेलवाघाटी और बिहार के चकाई और खैरा थाना में कई मामले दर्ज हैं।

अभियान में ये थे शामिल

इस अभियान में सीआएपीएफ 7 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय कुमार, भेलवाघाटी थाना प्रभारी मो. जलालुद्दीन, सहायक अवर निरीक्षक बिनोद हांसदा समेत अन्य जवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories