AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हाथियों के झुंड ने दिव्यांग युवक को कुचला, मौत

सरिया : थाना इलाके में एक बार फिर हाथियों के झुंड ने एक युवक को कुचल कर मार डाला। मृतक निमाटांड़ गांव निवासी त्रिलोकी शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा उर्फ टावर था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर करीब 2 दर्जन की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया : थाना इलाके में एक बार फिर हाथियों के झुंड ने एक युवक को कुचल कर मार डाला। मृतक निमाटांड़ गांव निवासी त्रिलोकी शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा उर्फ टावर था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर करीब 2 दर्जन की संख्या में हाथी निमाटांड़ गांव में घुस आए। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग व थाना को सूचना दी। वहीं ग्रामीण अपने स्तर से हाथियों को भगाने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच दिव्यांग अजय शर्मा 3 हाथियों के झुंड में फंस गया जिसके बाद हाथियों ने उसे कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इधर सूचना पर विधायक विनोद सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधाया। मौके पर वन विभाग द्वारा तत्काल मृतक के आश्रितों को 70 हजार मुआवजा दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस बाबत वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम निमाटांड़ गांव पहुंची थी। मगर तब तक युवक को हाथियों ने कुचल कर मार डाला था। बताया कि मृतक के आश्रित को तत्काल 70 हजार मुआवजा दिया गया है। वहीं विभागीय कार्रवाई के बाद शेष राशि दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और तत्काल हाथियों को देखें जाने पर सूचना दिए जाने को कहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories