AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जंगल में टेंट लगाकर चलाया जा रहा था जुआ अड्डा, छापेमारी में 5 गिरफ्तार

हिरोडीह : थाना क्षेत्र के चिरुडीह स्थित जमडीहा जंगल में बड़े स्तर पर चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की खोज में पुलिस जुटी हुई है। सोमवार को प्रेसवार्ता


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हिरोडीह : थाना क्षेत्र के चिरुडीह स्थित जमडीहा जंगल में बड़े स्तर पर चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की खोज में पुलिस जुटी हुई है। सोमवार को प्रेसवार्ता कर थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर उन्होंने दलबल को लेकर जमडीहा जंगल में छापा मारा इस दौरान 30 से 35 की संख्या में लोग जुआ खेलते देखे गए। बताया कि पुलिस को देखते ही सभी मौके से भागने लगे इसी दौरान खदेड़कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : खेत में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

बताया कि तिरपाल का टेंट लगाकर जुआ अड्डा चलाया जा रहा था। कार्रवाई में 5 बाइक, टेंट में लगा तिरपाल बांस बल्ला, एक मोबाइल, 6,660 रुपया बरामद किया गया है। बताया कि मौके पर काफी संख्या में अंग्रेजी शराब और बियर की खाली बोतलें भी पड़ी थी। इस बाबत हिरोडीह थाना में कांड संख्या 99/2020 दर्ज कर गिरफ्तार 5 व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य की खोजबीन में पुलिस लगी हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जिन 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें करिहारी का अभय कुमार, देवरी थाना क्षेत्र के दलोरायडीह का निरंजन कुमार रवानी, कठवारा का उदय कुमार, चिरुडीह का मोहम्मद मंजूर अंसारी, पांडेयडीह का प्रदीप पांडेय शामिल है। थाना प्रभारी ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध धंधा चलने नहीं दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories