AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बगोदर में लूटे गए वाहन के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, यूपी के बलिया से पुलिस ने पकड़ा

गिरिडीह : बगोदर थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप 27 फरवरी को लूटी गई स्विफ्ट डिजायर वाहन को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना स्थित तिवारी चक गांव में लुटेरे के साथ बरामद कर लिया है। मंगलवार को पुराना पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर मामले की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बगोदर थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप 27 फरवरी को लूटी गई स्विफ्ट डिजायर वाहन को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना स्थित तिवारी चक गांव में लुटेरे के साथ बरामद कर लिया है। मंगलवार को पुराना पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि बिहार के औरंगाबाद जिला थाना कसमा गांव मझौली के रहने वाले संतोष कुमार यादव कोलकाता में रहकर ट्रैवल एजेंसी उबर चलाते हैं। बीतें 26 फरवरी को कोलकाता से ही उनके वाहन को उबर बुकिंग के माध्यम से दो पैसेंजर बुक करके बोकारो आए थे और बोकारो से लौटने के क्रम में बगोदर टोल प्लाजा के पास दोनों पैसेंजर ने उबर चालक संतोष कुमार यादव के साथ मारपीट कर वाहन लूट लिया था।

 

घटना के बाद भुक्तभोगी संतोष कुमार यादव के आवेदन पर 27 फरवरी को बगोदर में कांड संख्या 42/21 दर्ज किया गया था और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर लुटेरे को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में गिरिडीह पुलिस ने लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर और घटना के आरोपी संतोष मिश्रा को गिरफ्तार  कर लिया। उन्होंने बताया कि इस कांड में संलिप्त दूसरे अपराधियों को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही सभी पकड़े जायेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories