AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने तीन महिलाओं को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर

गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के खरखरी-करमा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सीमेंट लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों की पहचान

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 13, 2025 Jun 13 47 Views
Share

गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के खरखरी-करमा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सीमेंट लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृतकों की पहचान संगीता देवी (35 वर्ष, पत्नी सुनील पंडित) और भिखनी देवी (45 वर्ष, पत्नी दशरथ पंडित) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भिखनी देवी की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर गुस्साए ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक विनोद सिंह और थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने लोगों को समझाया और जाम हटवाया।थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर और उस पर लदा सीमेंट जब्त कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फरार है।

 

इसे भी पढ़ें: बराकर नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories