TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह में पर्यटन को लेकर बड़ा कदम, मंत्री व मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

गिरिडीह : जिले में जल्द ही पर्यटन को नया आयाम दिया जाएगा। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। सोमवार को झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, नगर विकास व उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार तथा मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जिले के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों — खंडोली डैम और उसरी वाटरफॉल — का संयुक्त

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 30, 2025 Jun 30 79 Views
Share

गिरिडीह : जिले में जल्द ही पर्यटन को नया आयाम दिया जाएगा। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। सोमवार को झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, नगर विकास व उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार तथा मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जिले के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों — खंडोली डैम और उसरी वाटरफॉल — का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उपविकास आयुक्त स्मृता कुमारी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि गिरिडीह जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित कर न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खंडोली डैम के चारों ओर सौंदर्यीकरण, विदेशी पक्षियों के लिए विश्राम स्थल, पौधारोपण और आवश्यक कनेक्टिविटी के लिए सभी जरूरी योजनाएं बनाई जा रही हैं। साथ ही पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत है।

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि गिरिडीह की प्राकृतिक खूबसूरती बेमिसाल है, और उसे संरक्षित रखते हुए इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि उसरी वाटरफॉल को भी पर्यटकों के लिए और अधिक सुरक्षित, सुंदर और सुविधाजनक बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन को लेकर बेहतरी की बहुत गुंजाइश है, और राज्य सरकार इसे लेकर पूरी तरह गंभीर है।

MIDDLE
Sponsored

उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि खंडोली डैम के चारों ओर सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा ताकि पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का पूरा आनंद ले सकें। साथ ही नदी के दोनों किनारों को जोड़ने के लिए पुल निर्माण की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि मधवाडीह से खंडोली मोड़ तक बाईपास और बरियारपुर तक कॉरिडोर बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे आवागमन और पर्यटन दोनों को गति मिलेगी।

अधिकारियों की माने तो खंडोली और उसरी के उन्नयन से गिरिडीह को राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी। आने वाले समय में इन स्थलों पर पर्यटन गतिविधियों के साथ स्थानीय युवाओं को भी आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories