TOP BANNER
Sponsored

स्कूल-कॉलेज, कोचिंग खुलेंगे, लेकिन इन शर्तों के साथ !

झारखंड में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में गुरुवार को सरकार ने अहम कई फैसले लिए हैं। सरकार ने कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को स्कूल में आने की अनुमति दी है। कोचिंग संस्थानों के संचालन की भी अनुमति दी गई है। लेकिन यह अनुमति 18 वर्ष से अधिक के छात्रों के लिए

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 31, 2021 Jul 31 50 Views
Share

झारखंड में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में गुरुवार को सरकार ने अहम कई फैसले लिए हैं। सरकार ने कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को स्कूल में आने की अनुमति दी है। कोचिंग संस्थानों के संचालन की भी अनुमति दी गई है। लेकिन यह अनुमति 18 वर्ष से अधिक के छात्रों के लिए होगी। इसके अलावा स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए भी कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन हो सकेगा।

इनके लिए उन्हीं विद्यार्थियों को शामिल करने की छूट होगी जिन्होंने कम से कम एक टीका ले लिया हो। इसी प्रकार आइटीआइ, कौशल विकास केंद्र और पॉलिटेक्निक भी खुल सकेंगे। ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी और कोचिंग तथा अन्य शैक्षणिक परिसरों में कुल क्षमता के हिसाब से 50 प्रतिशत के उपयोग की छूट होगी।

अहम बातें

MIDDLE
Sponsored

विद्यालयों में अभिभावकों की अनुमति से कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्र आ सकेंगे, अधिकतम चार घंटे होगी पढ़ाई

सभी स्कूलों और कॉलेज में शिक्षक और गैर शैक्षणिक कर्मी उपस्थित रहेंगे, यूजी एवं पीजी की अंतिम वर्ष की कक्षा खुल सकेंगी

ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी, विद्यार्थियों के लिए कम से कम एक टीका अनिवार्य होगा, 18 वर्ष से बड़े छात्र ही कोचिंग में आ सकेंगे

MIDDLE
Sponsored

50 प्रतिशत की क्षमता से ही चलेंगे शैक्षणिक संस्थान, बंद जगह पर अधिकतम सौ लोगों के जुटने की छूट होगी लेकिन धार्मिक स्थलों पर पाबंदी जारी

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन में पहली से कक्षा आठवीं तक के बच्चों के लिए ऑफलाइन क्लासेस की अनुमति नहीं दी गई है। इससे यह साफ है कि सरकार अभी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाह रही है। इस दौरान सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक टीकाकरण पर रहेगा। बता दें कि अभी सूबे में कोरोना टीकाकरण तेजी से हो रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories