AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जलस्रोत में डूबने से किशोर की मौत के मामले में आया नया मोड़, पिता ने छह लोगों पर हत्या करने का लगाया आरोप

गावां : गावां थाना क्षेत्र के चरकी के पास चांदनी चूल्हा पहाड़ी जलस्रोत में चट्टान के बगल से बरामद शव के मामले में नया मोड़ आया है। मामले में मृतक के पिता नित्यानंद तिवारी ने गावां थाना में आवेदन देकर छह लोगों पर अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना में दिए


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के चरकी के पास चांदनी चूल्हा पहाड़ी जलस्रोत में चट्टान के बगल से बरामद शव के मामले में नया मोड़ आया है। मामले में मृतक के पिता नित्यानंद तिवारी ने गावां थाना में आवेदन देकर छह लोगों पर अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि रविवार को दिन के ग्यारह बजे मेरे पुत्र 17 वर्षीय उत्तम तिवारी को माल्डा निवासी कुंदन कुमार तिवारी, शक्ति तिवारी, गौरव तिवारी, पलम यादव, परशुराम पंडित एवं दीपक राणा आदि ने मोबाइल फोन पर कॉल करके बुलाया और उसे चरकी जंगल में ले गए। उनलोगों ने मारपीट कर मेरे पुत्र की हत्या कर दी व लाश को नदी के किनारे फेंक दिया। बाद में कुछ पड़ोसियों के सूचना पर मैं वहां गया तो अपने पुत्र को मृत पाया।

गौरतलब है कि रविवार को माल्डा के कुछ युवक पिकनिक मनाने चरकी के चांदनी चूल्हा जलस्रोत के पास गए थे। जहां एक किशोर की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। मृत किशोर के शरीर के कई भागों में चोट के निशान थे। मुंह से झाग निकल रहा एवं आंख से भी खून निकल रहा था। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories