TOP BANNER
Sponsored

बारिश का पानी घर में घुसने को लेकर विकलांग महिला ने डीसी समेत तमाम छोटे बड़े अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से लगाई गुहार।

गावां : प्रखंड के गावां हरिजन टोला में एक विकलांग महिला घर में बारिश का पानी घुस जाने को लेकर बेहद परेशान है। और इस संबंध में डीसी समेत तमाम छोटे बड़े अधिकारियों से समस्या का निराकरण करने को लेकर गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनका नाम गीता देवी है

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 26, 2021 Jul 26 30 Views
Share

गावां : प्रखंड के गावां हरिजन टोला में एक विकलांग महिला घर में बारिश का पानी घुस जाने को लेकर बेहद परेशान है। और इस संबंध में डीसी समेत तमाम छोटे बड़े अधिकारियों से समस्या का निराकरण करने को लेकर गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनका नाम गीता देवी है पति अजय तुरी है। और वह बेहद गरीब विकलांग महिला है।

उनके पति गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और किसी तरह वे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार व भरण पोषण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किसी तरह उनका घर का निर्माण हुआ है किंतु रास्ते में ढलान होने के कारण व गैरमजरुआ जमीन में बगल के ही दिनेश तुरी द्वारा दीवाल दिए जाने के कारण सारा बारिश का पानी का उनके घर चला जाता है जिससे उनका घर जलमग्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि पहले तो यह पानी दीवाल नही रहने के कारण बाह कर नौकी आहार में चला जाता था मगर अब ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है।
साथ ही बताया कि कि इससे पूर्व वे मुखिया, थाना , बीडीओ सहित सभी अधिकारियों को आवेदन दे चुकी है किंतु वह व्यक्ति किसी का बात नही मानता है और जब कभी वे उनसे दीवाल हटाने को बोलती है तो उनके साथ गाली गलौज किया जाता है।
उन्होंने दिए लिखित आवेदन के माध्यम से समस्या का निराकरण के लिए गुहार लगाई है

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories