AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आपसी विवाद में घायल शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस

हिरोडीह : देवरी थाना क्षेत्र जमखोखरो में बीते 14 जून को हुए विवाद में घायल एक शख्स की मौत सोमवार की रात हो गई। मृतक 55 वर्षीय दशरथ विश्वकर्मा था। घटना की सूचना पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हिरोडीह : देवरी थाना क्षेत्र जमखोखरो में बीते 14 जून को हुए विवाद में घायल एक शख्स की मौत सोमवार की रात हो गई। मृतक 55 वर्षीय दशरथ विश्वकर्मा था। घटना की सूचना पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाबत बताया जाता है कि 14 जून को गोतीयारी झगड़े में दशरथ विश्वकर्मा व उसकी पत्नी ललिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हिरोडीह पुलिस द्वारा दोनों घायलों को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पति-पत्नी को रांची रेफर कर दिया गया था। वहीं 2 दिन पहले दशरथ वापस घर लौट आया था। इसी दौरान रात में उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

घटना के बाबत मौके पर पहुंचे देवरी थाना में पदस्थापित एएसआइ अजय सर्वेश ने बताया कि इस मामले में कुल 6 लोगों पर आरोप था। जिसमें से आरोपी मीना देवी और राधा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं 4 अन्य आरोपी फिलहाल फरार है। जिसके गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

रिपोर्ट : दीपक कुमार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories