TOP BANNER
Sponsored

बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, 24 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने व झारखंड में मॉनसून के सक्रिय रहने के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून तक मॉनसून की बारिश होती रहेगी. इस बीच झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की गयी है. जबकि, कई

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 18, 2021 Jun 18 41 Views
Share

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने व झारखंड में मॉनसून के सक्रिय रहने के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून तक मॉनसून की बारिश होती रहेगी. इस बीच झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की गयी है. जबकि, कई जिलों में वज्रपात की भी आशंका है.

मौसम विभाग के पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय है. इस वर्ष सामान्य से भी अधिक बारिश हुई है. अमूमन 15 जून तक 65 से 70 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस वर्ष 81 से 129 मिमी से भी अधिक बारिश हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोडरमा में सबसे अधिक 141.6 मिमी बारिश हुई. राज्य में अगले चार से पांच दिनों के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आयेगा. 19 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू आदि इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories