TOP BANNER
Sponsored

ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर दो जख्मी, एक की स्थिति गंभीर

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के अमझर में गुरूवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक के सलाह पर दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले गए।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 18, 2021 Jun 18 42 Views
Share

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के अमझर में गुरूवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक के सलाह पर दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले गए।

बताया जाता है कि गावां थाना क्षेत्र के गोरियाचू निवासी दीपक विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष एवं बच्चू राम उम्र 35 वर्ष एक साथ स्पलेंडर बाइक से बलहरा बाजार से वापस अपने घर गोरियाचू लौट रहे थे। इसी दौरान अमझर गांव में विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर वाहन से दोनों में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद के असर्फी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर दीपक विश्वकर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना बाद मौके पर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द करने की तैयारी कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories