AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हरियाणा से बरामद हुई गायब नाबालिग, पिता ने अपहरण की जताई थी आशंका

हिरोडीह : थाना क्षेत्र के करिहारी गांव में बीते 24 मई से गायब नाबालिग को हिरोडीह थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग के गायब होने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हिरोडीह : थाना क्षेत्र के करिहारी गांव में बीते 24 मई से गायब नाबालिग को हिरोडीह थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग के गायब होने पर उसके पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों पर बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

पिता के द्वारा आवेदन दिए जाने पर कांड संख्या 38/21 दर्ज कर थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय और केस के अनुसन्धानकर्ता मामले की जांच में जुट गए थे। इसी दौरान पुलिस टीम को नाबालिग के हरियाणा में होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने हरियाणा से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि नाबालिग किशोरी से पूछताछ की जा रही है। उसका बयान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड में उसकी उम्र 17 साल है। बताया कि इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जो कि उससे शादी कर लिए जाने की बात कह रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरगना के सक्रिय रहने के सवाल पर एसडीपीओ ने बताया कि जो भी मामले की जांच चल रही है। अगर कोई सरगना सक्रिय होगा तो उसे भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग के सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय, एएसआइ गौरव भगत, हसनैन अंसारी सक्रियता से लगे हुए थे।

रिपोर्ट : दीपक

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories