TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन हेल्दी फूड कंपटीशन का हुआ आयोजन

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन हेल्दी फूड कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा एक तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने हेल्दी फूड मे सलाद को प्रमुखता दी, गाजर मूली प्याज खीरा चुकंदर मिर्च का उपयोग किया, और बेहतरीन ढंग से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 15, 2021 Jun 15 48 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन हेल्दी फूड कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा एक तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने हेल्दी फूड मे सलाद को प्रमुखता दी, गाजर मूली प्याज खीरा चुकंदर मिर्च का उपयोग किया, और बेहतरीन ढंग से उसे सजाकर प्रस्तुत किया। साथ ही आधुनिक जंक फूड के स्थान पर घर में बने परंपरागत पौष्टिक आहार का अधिक से अधिक उपयोग करने का संदेश दिया। यह प्रतियोगिता कक्षावार संपन्न हुई।
नर्सरी कक्षा में अभिजय प्रथम अदृजा एवं जिया द्वितीय, योगांश तृतीय स्थान के रूप में,कक्षा एक वर्ग ए में अद्युक्त ऋषभ प्रथम रवनीत सिंह बग्गा व सानिया द्वितीय, एवं सृष्टि वह अयांश अशोक तृतीय स्थान के रूप में, कक्षा एक वर्ग बी रितिका गुप्ता मयंक वर्मा व अद्या शर्मा प्रथम, वैष्णवी गुप्ता व अनवी शर्मा द्वितीय एवं शान्वी व प्रतीक पल्लव तृतीय स्थान के रूप में तथा कक्षा एक वर्ग सी में युवराज कुमार मानस मिश्रा व पूर्णिमा को प्रथम, अर्णव आर्यन व अनमोल त्रिवेदी को द्वितीय और अर्चना कुमारी व अर्पित कुमार को तृतीय स्थान के रूप में चयनित किया गया। विजयी प्रतिभागियों को ही नहीं बल्कि हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को भी ई प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता हैं। जो छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी सहयोग कर रहे हैं। उन्हें धन्यवाद देता हूं व छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories