TOP BANNER
Sponsored

आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण,बनेगा रिंग ऑफ फायर

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज को होने वाला है. वैसे तो यह साल का दूसरा ग्रहण होगा, क्योंकि पहला ग्रहण 26 मई को चंद्रग्रहण के रूप में लगा चूका है. वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण भारत में केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में सूर्यास्त से थोड़े पहले देखा जा सकेगा. इसके अलावा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 10, 2021 Jun 10 52 Views
Share

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज को होने वाला है. वैसे तो यह साल का दूसरा ग्रहण होगा, क्योंकि पहला ग्रहण 26 मई को चंद्रग्रहण के रूप में लगा चूका है. वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण भारत में केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में सूर्यास्त से थोड़े पहले देखा जा सकेगा. इसके अलावा यह भारत के किसी भी शहर से नहीं दिखाई पड़ेगा. यद्दपि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा परन्तु भारत में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में होगा.

यह सूर्यग्रहण भारत के समय अनुसार दोपहर 1.42 बजे शुरू होगा और शाम 6.41 बजे खत्म हो जाएगा. भारत में इस सूर्य ग्रहण के दिखाई देने की बात करें तो इसे शाम को लगभग 5:52 बजे अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से देखा जायेगा. जबकि लद्दाख के उत्तरी हिस्से में ये शाम लगभग 6 बजे दिखाई देगा.

यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, उत्तरी कनाडा, यूरोप और एशिया, ग्रीनलैंड, रूस के बड़े हिस्‍से में दिखाई देगा. हालांकि कनाडा, ग्रीनलैंड तथा रूस में वलयाकार जबकि उत्तर अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, यूरोप और उत्तर एशिया में आंशिक सूर्य ग्रहण ही दिखाई देगा.

MIDDLE
Sponsored

148 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब सूर्य ग्रहण करीब 148 साल बाद शनि जयंती के दिन लग रहा हैं. आज ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि है. पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है.

ज्योतिष गणना के अनुसार शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण का योग करीब 148 साल बाद बन रहा है. इससे पहले 26 मई 1873 को शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण पड़ा था. हालांकि धार्मिक दृष्टि से इस तरह की घटना को शुभ नहीं माना जाता है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories