
गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर टावर चौक पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं इस मौके पर जरूरतमंदों के बीच लगभग पांच सौ फूड पैकेट एवं पांच सौ N95 मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

विज्ञापन
जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि आज के दिन एक महान दूरदर्शी नेता जिसमें भारत को नई दिशा और दशा दी उनकी हत्या कर दी गई थी। आज पूरा भारत उनकी कमी को महसूस करता है और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सतीश केडिया ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में संचार क्रांति में शीर्ष पर बैठा है। वह स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच की वजह से है। दूरदर्शन कंप्यूटर आदि ने भारत में जो मुकाम हासिल किया है या युवाओं को 18 वर्ष की उम्र से मताधिकार देने का काम हो या पंचायती राज के माध्यम से सत्ता का विकेंद्रीकरण यह सब उनके दूरदर्शी सोच का नतीजा था आज पूरा भारत इसके लिए इनको नमन करता है।
अजय सिन्हा ने कहा कि स्व राजीव गांधी के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उनके कार्य उल्लेखनीय है। उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में देश-दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी है।
इस अवसर पर महमूद अली खान, आलमगीर आलम, मदन विश्वकर्मा, सुलेमान अख्तर, मोहम्मद निजाम अंसारी, शेखर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।