
हिरोडीह : थाना क्षेत्र के रेम्बा में गुरुवार को सड़क हादसे में 2 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भंडारों का राजेश व एक अन्य शामिल है।

विज्ञापन
बताया गया कि झारखंडधाम मार्ग स्थित डीपीएस स्कूल के बगल में मुर्गा लोड वाहन व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जमुआ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इधर घटना में जहां दो लोग घायल हो गए। वहीं लोगों के पार्टी की व्यवस्था हो गई। घटना के बाद मुर्गा लोड वाहन चालक भाग निकला। वहीं स्थानीय व वहां से गुजरने वाले लोग मुर्गा लूटकर भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में लगभग 5 क्विंटल मुर्गा लोड था।
घटना के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।