TOP BANNER
Sponsored

अतिवीर समूह के चाइना प्लांट में लापरवाही कारण ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की हुई मौत

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महतोडीह स्थित अतिवीर समूह के चाइना प्लांट में फिर एक मजदूर की मौत लापरवाही के कारण हो गयी।प्लांट में बगैर कुछ सुरक्षा उपकरण पहले ही मृतक मजदूर खालिद अंसारी एंगल लगाने फैक्ट्री के काफी ऊपर चढ़ा हुआ था।इसी दौरान वह हादसे का शिकार हुआ।और ऊंचाई से गिरकर वह गंभीर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 6, 2021 May 6 19 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महतोडीह स्थित अतिवीर समूह के चाइना प्लांट में फिर एक मजदूर की मौत लापरवाही के कारण हो गयी।प्लांट में बगैर कुछ सुरक्षा उपकरण पहले ही मृतक मजदूर खालिद अंसारी एंगल लगाने फैक्ट्री के काफी ऊपर चढ़ा हुआ था।इसी दौरान वह हादसे का शिकार हुआ।और ऊंचाई से गिरकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया,बाद में नवजीवन नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक मजदूर टिकोडीह गांव का रहने वाला था।घटना गुरुवार सुबह की है,घटना की जानकारी मिलते ही महतोडीह पुलिस पिकेट के पुलिस अधिकारी और मुफस्सिल थाना भी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 29 वर्षीय मृतक खालिद अंसारी करीब 6 सालों से अतिवीर समूह के चाइना प्लांट में काम करता था। मृतक खालीद बुधवार11 बजे रात से सुबह 6:00 बजे तक ड्यूटी आवर में था।गुरुवार की सुबह ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहा था।तभी फैक्ट्री के महाप्रबंधक ने उसे फैक्ट्री के प्रोडक्शन युनिट पर चढ़कर एंगल लगाने का आदेश दिया। जब मृतक ने ड्यूटी खत्म होने की बात कही तो उसे नौकरी से हटाने का अल्टीमेटम दिया गया ,तब मजबूरन मृतक बिना सुरक्षा उपकरण के फैक्ट्री के उंचाई वाले हिस्से में चढ़कर एंगल लगाने का कार्य कर रहा था। तभी वह ऊंचाई से गिरकर जख्मी हो गया जिसे सहयोगी कर्मियों ने आनन-फानन में नवजीवन नर्सिंग होम में लाकर भर्ती करवाया लेकिन इलाज के दौरान ही खालिद की मौत हो गई हालांकि बाद में माले नेताओं के पहल के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मृतक मजदूर के परिजनों को 10.5लाख मुआवजा राशि देने की घोषणा की गई।जिसमें डेढ़ लाख रुपया तत्काल महिला के पत्नी को दिया गया।बाकी रकम चेक के माध्यम से देने की बात फैक्ट्री प्रबंधन के तरफ से कही गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories