TOP BANNER
Sponsored

झारखंड में भी लग सकता है मिनी लॉकडाउन

रांची : झारखंड सरकार अब आधे दिन के मिनी लॉकडाउन पर विचार कर रही है. यानी रोज आधे दिन बाजार खुले रहेंगे और दोपहर बाद से बाजार बंद हो जायेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके संकेत दिये हैं. एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान लॉकडाउन या कर्फ्यू के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 20, 2021 Apr 20 49 Views
Share

रांची : झारखंड सरकार अब आधे दिन के मिनी लॉकडाउन पर विचार कर रही है. यानी रोज आधे दिन बाजार खुले रहेंगे और दोपहर बाद से बाजार बंद हो जायेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके संकेत दिये हैं. एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान लॉकडाउन या कर्फ्यू के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार के लॉकडाउन से अनुभव मिला है. गरीब, मजदूर और छोटे काम करनेवालों की संख्या अधिक है और उन्हें परेशानी हो सकती है.

हम ऐसा कोई पैनिक नहीं करना चाहते. हम लोग हाफ डे कर्फ्यू पर विचार कर रहे हैं. जिसमें पहले हाफ में बाजार खुला रहेगा और दूसरे हाफ में कर्फ्यू लगा रहेगा. इस पर मंथन चल रहा है कि कैसे इसे किया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे पर सोमवार को भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात की. दिल्ली में एक सप्ताह के कर्फ्यू की घोषणा के बाद यहां भी मंथन चल रहा है. चेंबर ने सेल्फ लॉकडाउन की घोषणा कर दी. सूत्रों ने बताया कि सहमति बन जाने पर मंगलवार को इसकी घोषणा की जा सकती है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories