TOP BANNER
Sponsored

सरिया में अवैध रूप से भूमि नामांतरण के मामले में दो अंचलाधिकारी निलंबित

रांची : गिरिडीह जिले के सरिया में अवैध रूप से भूमि नामांतरण के मामले में हेमंत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में सरकार ने दो अंचलाधिकारियों को निलंबित कर दिया है. निलंबित किये गये अंचलाधिकारी में सरिया में तत्कालीन बीडीओ सह सीओ रहे शशिभूषण वर्मा और सुनीता कुमारी शामिल है.   मामले

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 25, 2021 Mar 25 36 Views
Share

रांची : गिरिडीह जिले के सरिया में अवैध रूप से भूमि नामांतरण के मामले में हेमंत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में सरकार ने दो अंचलाधिकारियों को निलंबित कर दिया है. निलंबित किये गये अंचलाधिकारी में सरिया में तत्कालीन बीडीओ सह सीओ रहे शशिभूषण वर्मा और सुनीता कुमारी शामिल है.

 

मामले में सीएम ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है. बता दें कि हाल ही हुए तबादले के बाद शशिभूषण वर्मा गिरिडीह जिले के डुमरी अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे. वहीं सुनीता कुमारी को सरिया से स्थानांतरित करते हुए दूसरे जिले में भेजा गया था.

 

गौरतलब है कि मामले में बगोदर एसडीओ ने जांच में आरोप को सही पाते हुए उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी थी. इसके बाद उपायुक्त ने दोनों पर कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा था. फिर विभाग ने कार्मिक को कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा. वहीं कार्मिक ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने की अनुशंसा मुख्यमंत्री को भेजी. जिसपर मुख्यमंत्री ने दस्खत कर दिए. जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories