AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पी एन डी जैन उच्च विद्यालय में “क्या कहती है रेल ” नुक्कड़ नाटिका का हुआ मंचन

रेल संरक्षा जागरुकता अभियान के तहत पी एन डी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार में पूर्व मध्य रेलवे संरक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘दस्तक नाट्य मंच ‘ धनबाद की ओर से बच्चों में रेल सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाने के लिए “क्या कहती है रेल ” नुक्कड़ नाटिका का मंचन किया गया. रेलवे संरक्षा विभाग

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 25, 2021 Mar 25 53 Views
Share

रेल संरक्षा जागरुकता अभियान के तहत पी एन डी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार में पूर्व मध्य रेलवे संरक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘दस्तक नाट्य मंच ‘ धनबाद की ओर से बच्चों में रेल सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाने के लिए “क्या कहती है रेल ” नुक्कड़ नाटिका का मंचन किया गया. रेलवे संरक्षा विभाग के सिनीयर सेक्शन इंजीनियर ( सिग्नल) केदार प्रसाद के नेतृत्व में आयी आठ लोगों की टीम ने नाटिका के आकर्षक मंचन द्वारा बच्चों को रेल सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया.

टीम में शामिल अनुभवी कलाकारों कालीचरण रजवार, शैलेंद्र सिंह, अविनाश महतो, लक्ष्मण कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, सोनू कुमार ने बंद रेलवे क्रासिंग में किनारे से न पार करने, रेलवे लाइन पर न चलने, लाइन पार करने के लिए फुट -ऑवर ब्रीज (पैदल उपरी पथ) का इस्तेमाल करना, गैस सिलेंडर अथवा कोई भी ज्वलनशील पदार्थ लेकर रेल में यात्रा न करना इत्यादि बातों को बच्चों तक अपने गायन एवं अभिनय के द्वारा पहुंचाया. ” ले जाने वाली गाड़ी न बन जाऐ जलने वाली गाड़ी ” का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन, वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह एवं अभियान निदेशक केदार प्रसाद ने किया. प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने रेलवे के ऐसे अभियानों की तारीफ की और लोगों को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का आग्रह किया. विज्ञान शिक्षक सह विद्यालय कार्यक्रम प्रभारी देवेश कुमार देव ने कलाकारों की प्रशंसा की और कहा रेलवे सुरक्षा तो जरूरी है ही रेल राष्ट्रीय सम्पत्ति है, इस बात का भी ख्याल रखना आवश्यक है. संगीता जैन एवं श्याम कुमार सिंह ने ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में प्रमोद यादव, आकाश जैन, माधुरी कुमारी, रुपलाल मंडल, सुब्रत सामंता, विवेक जैन,रजत जैन, दयानंद कुमार संजीत कुमार, एतवारी महतो, रविंद्र कुमार इत्यादि समेत सैकड़ों छात्र- छात्राऐं मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories