AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शनिवार को इन राशियों के कष्ट दूर करेंगे शनि भगवान, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय माना गया है। वहीं कुंडली में यह दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। इसके अलावा इस दिन शनि को संचालित करने वाली देवी माता काली और हनुमान जी की पूजा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय माना गया है। वहीं कुंडली में यह दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। इसके अलावा इस दिन शनि को संचालित करने वाली देवी माता काली और हनुमान जी की पूजा का भी विधान है।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए लाभ की स्थितियां निर्मित करने वाला है। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। पुराने निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा।

वृष राशि: आज का दिन दोपहर तक आपके लिए कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव में रहेंगे। कामों में रुकावट आएगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति बदलेगी और आपका भाग्य प्रबल हो जाएगा जिसकी वजह से आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दूर की यात्रा का लाभ मिलेगा। लंबी यात्राएं आपके भाग्य को बढ़ाएंगी और आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहने की उम्मीद है लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशि: आज आप खुद की योजना पर भरोसा रखें. पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। इन पर बहुत गंभीरता से विचार करें। ऑफिस और बिजनेस में आप दूसरों की देखादेखी कर सकते हैं। करियर, कॉन्टैक्ट्स और इमेज के लिए दिन अच्छा हो सकता है। किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा और पैसा मिल भी सकता है। जमीन-जायदाद से फायदे के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए दिन शुभ है। धन लाभ की भी संभावना है।

कर्क राशि: आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चों को आज पढाई के तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। आपको माता की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। माता सरस्वती की पूजा करें,पढाई में मन लगेगा|

सिंह राशि: आज के दिन आपको अपने लगातार बदलते मूड पर नियंत्रण रखना होगा। जल्दबाजी आपका नुकसान करा सकती है। आपका काम में मन नहीं लगेगा। यदि किसी निर्णय का इंतज़ार कर रहे हैं, तो हो सकता है उसमें और विलम्ब हो। जल्दबाज़ी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा। कार्य के क्षेत्र में किन्ही नए व्यक्तियों से मुलाकात होने के योग हैं। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या राशि: आपकी राशि के लिए आज का दिन दोपहर तक बहुत बढ़िया रहेगा। उसके बाद थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी ठीक होगा जिससे आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन दोपहर बाद से आपका मन किसी अनावश्यक भय से परेशान रहेगा। आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में आप ओर से अपनी मेहनत जारी रखें।

तुला राशि: आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे, लेकिन पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। ऑफिस में आसपास के लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मन बनायेंगे। आप अपनी काबिलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित करेंगे, तो आपको फायदा होगा। छोटे बच्चे को किताबें गिफ्ट करें, तरक्की के अवसर मिलेगें।

वृश्चिक राशि: कई चीजों को बेहतर ढंग से समझने में आपको मदद मिल सकती है। नई जानकारियां मिलेंगी। आपके पास हर बात का जवाब हो सकता है। अकेले ही सारा काम करने की इच्छा आपके मन में हो सकती है। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। समय आपकेसाथ रहेगा। आप किसी खास मामले में सही समय पर सही जगह मौजूद हो सकते हैं। इससे आप मौके का फायदा उठा सकते हैं।

धनु राशि: आज का दिन आपको जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करेगा। आप थोड़े सामाजिक सहयोग की ओर झुक सकते हैं। आपको अपनी मेहनत से बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे, तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।

मकर राशि: आपके लिए आज का दिन खर्चों में बढ़ोतरी वाला साबित होगा। आपके खर्चे काफी रहेंगे और आप मानसिक तनाव में भी दिखाई देंगे लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी और खर्चों में गिरावट आएगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव तो रहेगा लेकिन काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपने किसी करीबी से आपको अच्छा लाभ मिलेगा ।पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले में कुछ खर्च करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन के दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद प्यार बरकरार रहेगा।

कुंभ राशि: आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा,साथ में कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि: अपने विचार साफ तौर पर रखें। कारोबार में लोग आपसे सहमत होकर आपकी बात भी मान सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस के मामले में सफलता वाला दिन हो सकता है।आप कोशिश करेंगे तो किसी खास व्यक्ति को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। किसी भरोसेमंद दोस्त से मदद लेकर ही कोई काम करें। किसी के साथ अचानक होने वाली मुलाकात प्रेम संबंधों की शुरुआत करवा सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories