Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

सड़क दुघर्टना में एक बच्चे की मौत, दादी-पौती बुरी तरह से घायल, रांची रेफर

104
Below feature image Mobile 320X100

ख़ोरीमहुआ : जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग के जमखोखरो में मंगलवार को सड़क हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक बच्ची और महिला बुरी तरह से घायल है। मृतक नुनुराम रविदास का 8 वर्षीय पौता निरंजन कुमार दास है। वहीं घायलों में निरंजन कुमार दास की 6 वर्षीय पौती आरोही कुमारी व उनकी पत्नी चमेली देवी है।

कैसे हुई घटना

बताया जाता है कि चमेली देवी अपने पौता व पौती के साथ पैदल पाण्डेयडीह स्थित घर से जमखोखरो के ईंट भट्ठे में काम कर रहे पति को खाना पहुंचाने जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करने के दरम्एयान एक  सीमेंट लोड तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना में मौके पर ही पौते निरंजन कुमार दास की मौत हो गई। जबकि चमेली देवी व आरोही कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

चंदा कर लोगों ने भिजवाया

इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और काफी मान मनोबल के बाद सड़क से जाम हटवाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्ट : दीपक कुमार

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250