AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, राज्य सरकार को बताया किसान विरोधी

गिरिडीह : धान क्रय मामले में पैक्स को विफल और सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की शाम भाजपा गिरिडीह जिला कमिटी ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन के पूर्व कार्यकर्ता शहर के झंडा मैदान में एकत्रित हुए और यहां से जोरदार नारेबाजी के साथ टॉवर चौक पहुंच मुख्यमंत्री


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : धान क्रय मामले में पैक्स को विफल और सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की शाम भाजपा गिरिडीह जिला कमिटी ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन के पूर्व कार्यकर्ता शहर के झंडा मैदान में एकत्रित हुए और यहां से जोरदार नारेबाजी के साथ टॉवर चौक पहुंच मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष महादेब दुबे ने किया। बताया गया कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताओं ने कहा कि राज्य के किसानों को अपने फसल बर्बाद होने का भय व्याप्त है। एक ओर, सरकार कहती है कि किसानों के उपज का सही मूल्यांकन कर उचित कीमत पर अनाज का क्रय किया जायेगा जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर राज्य के सभी पैक्स धान का क्रय करने में विफल हो रही है। ऐसे में किसान अपने फसल को कहां बेचेंगे ?राज्य सरकार का इस ओर ध्यान ही नहीं है। इसलिए राज्य सरकार का पुतला दहन कर किसानों के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। कहा कि ये आंदोलन की शुरुआत है। आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुतला दहन मौके पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, गांडेय के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा,कामेश्वर पासवान, नुनूलाल मरांडी, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, यदुनंदन पाठक रंजन सिन्हा, संदीप डंगाईच, सुभाष सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, मोतीलाल उपाध्याय, दीपक स्वर्णकार, सदानंद वर्मा, हरविंदर सिंह बग्गा, संजीव कुमार, हबलू गुप्ता, देवराज, रंजीत सिंह, पीयूष सिन्हा, रागिनी लहेरी, निर्भय सिंह, अनुप सिन्हा, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories