TOP BANNER
Sponsored

कोयला लदे 4 ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

गिरिडीह  : अवैध रूप से ट्रक में कोयला लोड कर ले जाने के मामले में डुमरी पुलिस ने कार्रवाई की है. शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध कोयला लदे 4 ट्रकों को पकड़ा है. बताया जाता है कि डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह को यह सूचना मिली थी कि पश्चिम

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 31, 2020 Oct 31 57 Views
Share

गिरिडीह  : अवैध रूप से ट्रक में कोयला लोड कर ले जाने के मामले में डुमरी पुलिस ने कार्रवाई की है. शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध कोयला लदे 4 ट्रकों को पकड़ा है. बताया जाता है कि डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह को यह सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के रानीगंज से कुछ धंधेबाजों द्वारा अवैध  कोयले को ट्रक के माध्यम से जीटी रोड होते हुए बनारस कोयला मंडी भेजा जा रहा है.

 

सूचना सत्यापन के बाद डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया तथा डुमरी के NH2 से चार ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले आया गया. वहीं इन ट्रकों के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है. इधर मामले को लेकर खनन विभाग के अधिकारी भी थाना पहुंचे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories