TOP BANNER
Sponsored

कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम

गिरिडीह : कृषि विधेयक के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक के पास एक दिवसीय धरना व उपवास कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि यह धरना नहीं बल्कि सत्याग्रह आंदोलन है। कृषि विधेयक का लगातार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 31, 2020 Oct 31 56 Views
Share

गिरिडीह : कृषि विधेयक के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक के पास एक दिवसीय धरना व उपवास कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि यह धरना नहीं बल्कि सत्याग्रह आंदोलन है। कृषि विधेयक का लगातार कांग्रेस विरोध कर रही है। यह किसानों के हित में नहीं है। किसानों को इससे बर्बाद कर दिया जाएगा। लेकिन सरकार इसे लागू करने की जिद पर अड़ी है। सरकार केवल पूंजीपतियों और बड़े घरानों के बारे में सोचती है। भाजपा देश को गुलामी की ओर ले जा रही है। बिना सर्टिफिकेट मिले ही आलू, प्याज का भाव बढ़ता जा है। कहा कि जबतक सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती तबतक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना उपवास कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के अलावे जिला उपाध्यक्ष अमित सिन्हा, नगर अध्यक्ष महमूद अली खान, आलमगीर आलम, उमेश तिवारी , सुलेमान अख्तर, साबिर हुसैन लाडला , राजेश तुरी, बिमल सिंह, सैफुद्दीन खान, मुकेश साहा, अशोक विश्वकर्मा, महसर इमाम, मंजू कुमारी समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories