TOP BANNER
Sponsored

ईद मिलादुन्नबी को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जारी किया संयुक्त आदेश

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया कि शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार (पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन) मनाया जाना है। यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा चांद के दृष्टिगोचर होने पर मनाई जाती है। पैगंबर मोहम्मद के जन्म दिवस के अवसर पर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 29, 2020 Oct 29 25 Views
Share

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया कि शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार (पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन) मनाया जाना है।

यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा चांद के दृष्टिगोचर होने पर मनाई जाती है। पैगंबर मोहम्मद के जन्म दिवस के अवसर पर बनाए जाने वाले इस त्यौहार में मोहल्ले में तकरीर, मिलाद, फातिहा, नात-ए-कलाम, आदि कार्यक्रम किए जाते हैं।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी जिलेवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि आने वाले त्योहार व कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। इस दौरान फेस मास्क की अनिवार्यता, साफ सफाई, 2 गज की सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करें।

MIDDLE
Sponsored

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधि व्यवस्था एवं संप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकतानुसार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धारा 107 के अंतर्गत पूर्व में ही निरोधात्मक कार्रवाई कर ली जाए एवं तत्परता बरतते हुए नोटिस का तमिला भी सुनिश्चित कराया जाए ताकि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।

 

त्योहार के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला मुख्यालय के सभी 57 संवेदनशील स्थानों पर बल एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories