AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हत्या मामले में खैरीडीह के ग्रामीण हुए गोलबंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के खैरीडीह में रविवार को तालाब से युवक राजेंद्र सिंह के शव बरामद के मामले में मृतक के पिता नागेश्वर सिंह ने थाने में लिखित शिकायत कर पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। वहीं इस मामले के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के खैरीडीह में रविवार को तालाब से युवक राजेंद्र सिंह के शव बरामद के मामले में मृतक के पिता नागेश्वर सिंह ने थाने में लिखित शिकायत कर पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। वहीं इस मामले के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खैरीडीह के ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को इस मामले में पंचायत भवन के समक्ष ग्रामीण एकजुट हुए और हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की।

मौके पर अगुवायों ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ दिया। कहा कि पुलिस 5 नवंबर तक आरोपियों को पकड़कर जेल भेजें वरना खैरीडीह गांव समेत बिरनी के अन्य गांवों के लोग एकजुट होकर थाने का घेराव करेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाकर रहेंगे।

गौरतलब है कि राजेंद्र सिंह उर्फ राजो सिंह शनिवार को दोपहर में क्यूम अंसारी के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम में घर नहीं लौटने पर मां ने उसके मोबाइल में कॉल किया तब क्यूम ने ही कॉल रिसीव किया था और कहा था राजेंद्र सिंह ने अधिक शराब पी रखी है। बाद में रविवार को उसका शव तालाब में पड़ा मिला था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories